संपूर्ण क्रांति दिवस पर नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी पटना के गांधी मैदान के समीप आयोजित एक राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर जेपी को नमन किया।

इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से मंच साझा किया और जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने 5 जून 1974 से शुरू हुए संपूर्ण क्रांति आंदोलन की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह दिन देश में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के प्रतीक के तौर पर याद किया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा, “संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर मैं क्रांति के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article