दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना की घोषणा, समारोह में दिखा उत्साह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित कई अन्य प्रमुख राजनेता और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेसमारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस घोषणा से समारोह में उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और माहौल भावनात्मक हो उठा।

समारोह के स्वागत भाषण में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री से शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने सहित कुल पाँच प्रमुख मांगें रखीं। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में केवल प्रतिमा स्थापना की बात स्वीकार की और बाकी मांगों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है और उनके त्याग को सम्मान देने के लिए सरकार दरभंगा में उनकी प्रतिमा लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आम लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सूरज बाबू के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि दरभंगा में उनकी प्रतिमा लगना सम्पूर्ण मिथिलांचल के लिए गौरव का विषय है।जहाँ एक ओर प्रतिमा स्थापना की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, वहीं भारत रत्न की मांग पर मुख्यमंत्री की चुप्पी से कुछ हलचल जरूर बनी हुई है। फिर भी, यह समारोह सूरज नारायण सिंह की विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article