सड़क निर्माण का विरोध कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सड़क निर्माण का विरोध कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुसहा गांव का है बताया जा रहा है बदमाशों ने सड़क निर्माण का विरोध कर रहे था इस दौरान बदमाशों की ओर से गोलीबारी भी की जा रही थी घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर फायरिंग कर रहे बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधियों में वासुदेव शर्मा विकेश शर्मा, सुनील शर्मा और पंकज शर्मा एवं रंजन कुमार शामिल है उनके पास से पुलिस ने दो अवैध देसी कट्टा, 25 कारतूस बरामद किया है.

मामले को लेकर नवगछिया एसपी ने बताया कि घटना का कारण यह है कि कुसहा में सड़क निर्माण के क्रम में अजय शर्मा का शौचालय एवं चापाकल आदि को द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा तोड़कर सड़क बनाई जा रही थी जिसका प्रथम पक्ष के द्वारा विरोध किया जा रहा था उक्त घटना को लेकर गोलीबारी की गई इस संबंध में भवानीपुर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा उक्त जमीन विवाद का निराकरण के लिएअंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है घटनास्थल के आसपास निगरानी रखी जा रही है मालूम हो की 31 दिसंबर को भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुसहा में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हुई थी इस संबंध में प्रथम पक्ष के लिखित आवेदन के आधार पर भवानीपुर में मामला दर्ज किया गया था इसमें 21 नामजद और 30 से 35 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article