11 वर्षो के स्वर्णिम सेवा काल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है….रामकृपाल यादव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


आराः भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे ‘मोदी सरकार के 11 साल .”संकल्प से सिद्धि तक” के कार्यक्रम सह कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश स्वर्णिम युग मे है। देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत उल्लेखनीय रुप से विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे है।इस अवसर पर सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन कर रहे है। उन्होने कहा कि सभी भारतवासी आँपरेशन सिन्दूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गौरवान्वित है।माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा “आँपरेशन सिन्दूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है,उससे हर हिन्दुस्तानी का सिर ऊँचा कर दिया है।” आज देश आत्मनिर्भर बन गया है। गरीब कल्याण योजना के तहत आज देश के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति के पास केन्द्र सरकार की योजनाएं पहुंच चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार आगे बढ रहा है और जब तक बिहार बिकास नही करेगा,तब तक हम बिकसित भारत के संकल्प को पूरा नही कर सकते। बिहार हर क्षेत्र मे विकास कर रहा है और हम 2025 विधानसभा मे 225 के लक्ष्य को जरुर पूरा करेंगे।


मोदी सरकार संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम के साथ हुआ।
आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कार्यकताओ की पार्टी है। हम हमेशा कार्य करने वाले कार्यकर्ता है।हमारी बूथ मजबूत होगा तभी हम चुनाव जितेंगे और 225 का लक्ष्य कोई बड़ा नही है।हम पहले भी लक्ष्य को पूरा किए है। हमारे कार्यकर्ता ऊर्जावान है और वे अच्छी तरह जानते है लक्ष्य को कैसे पूरा करना है।
वहीं पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार के सरकार मे महिलाओं को जो मान-सम्मान और अधिकार मिला ,वह इससे पहले कभी नही हुआ।आज देश के विकास मे महिलाओं का महती भूमिका है।
पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षो में जो गरीब कल्याणकारी कार्य हुए है ,उससे देश आर्थिक रूप से मजबुत हुआ है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ पर कार्य करते है और अपने बूथो को मजबुत कर चुनाव जीतते है। 2025 विधानसभा चुनाव भी अपने बूथ कार्यकताओ के बल लक्ष्य को पूरा करेंगे।


जिला प्रभारी संजय कुशवाहा और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक के आगामी कार्यकर्मों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि इस दौरान 03 जून से 25 जून तक विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश,जिला,मंडल और बूथ स्तर पर संपन्न होंगे।सभी कार्यकर्मों के लिए अरग अलग प्रभारी बनाए गए है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 09 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन का लाइव टेलीकास्ट होगा,जिसके लिए पंकज प्रभाकर और जीतु चौरसिया को प्रभारी बनाया गया है। 10जून को जिला मुख्यालय पर प्रेस काँफ्रेंस होगा जिसके लिए संजय कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है। 11जून को प्रदर्शनी प्रोफेशनल मीट होगा। 12,13,14 जून को ज्योति प्रकाश के प्रभार में सभी मंडलो मे विकसित भारत संकल्प सभा आयोजन होगा।15,16,17 जून को शक्तिकेन्द्र पंचायत स्तर पर चौपाल लगेगा, इसके लिए ज्योति प्रकाश और गुड्डू बबुआन को जिम्मेदारी दी गई है। 21 जून योग दिवस पूरे जिले मे मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रतिक राज,संतोष पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। 23 जून डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस सभी बूथ तक मनेगा।इसके लिए रामदिनेश यादव और सुनील कुमार को प्रभारी बनाया गया है।
25 जून आपातकाल संविधान हत्या दिवस की 50 वीं वर्षगांठ जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा। इसके लिए ई. धीरेन्द्र सिंह और प्रहलाद राय प्रभारी बनाए गए है।
कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सददस्य,विधानसभा प्रभारी,संयोजक,सह प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री, मंडल कार्यक्रम समीति सदस्य,जनप्रतिनिधि और मंडल प्रभारी शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article