AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नाबालिग बच्चे से डेढ़ माह तक करवाई गई चोरी, पैसे नहीं देने पर की जाती थी बेरहमी से पिटाई

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार और जबरन चोरी करवाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ किशोरों ने उस बच्चे को डरा-धमका कर चोरी के लिए मजबूर किया और पैसे नहीं देने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते थे। यह सिलसिला पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था बताया गया कि किशोरों द्वारा नाबालिग से घरों में चोरी करवाई जाती थी और चोरी की रकम न देने पर उसे मोटी लकड़ी से पीटा जाता था.

मारपीट का वीडियो भी बनाया गया जो अब वायरल हो रहा है इस पूरे मामले में परिजनों ने खरीक थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी लेकिन कार्रवाई न होते देख पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए आवेदन का मजमून बदल दिया और आरोपियों को नामजद नहीं बनाया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बच्चे की मां के मुताबिक 8 जून को जब घर से पैसे गायब हुए और पूछताछ की गई, तो पूरी वारदात उजागर हुई। अब तक 45 हजार रुपये की चोरी की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.