मायागंज अस्पताल के जेनरेटर में लगी आ/ग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल परिसर में लगे जेनरेटर में अचानक आग लग गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले जेनरेटर से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही देर में उसमें आग भड़क उठी।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अस्पताल कर्मचारी सक्रिय हुए और अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया गनीमत यह रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची और कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।घटना के बाद कुछ देर के लिए मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article