आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मेष – स्वास्थ्य संकेतों पर फोकस बनाए रखें. शारीरिक क्षमता से अधिक मेहनत करने एवं भार उठाने से बचें. खानपान के प्रति सजग रहें. प्रयासों में सजगता बनाए रखें. व्यवस्थागत विषयों में रुटीन बेहतर बनाए रखें. जिम्मेदारों की सीख सलाह पर ध्यान दें. परिजनों की समझाइश का सम्मान करें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे.

वृष – कामकाजी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेंगे. हर क्षेत्र में रुटीन संवारेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा. साझा कारोबार बढ़त पर रहेगा. कामकाज में टीम बढ़ाने की कोशिश बनी रहेगी. संबंधों में घनिष्ठता व स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. योजनाओं को गति देंगे. वांछित सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे.

मिथुन – पेशेवर सामंजस्य व संतुलन बढ़ाएंगे. विविध कार्यों में गति तेज बनाए रहेंगे. सेवाक्षेत्र में फोकस बढ़ाएंगे. मेहनत लगन से लक्ष्य साधेंगे. समय प्रबंधन में रुचि बढ़ाए रहेंगे. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे. लोभ प्रलोभन में न आएं. समकक्षों का भरोसा जीतें. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर बने रहें. व्यवहार तर्कशील रहेगा. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. कामकाजी मामलों में अच्छा करने का दबाव रहेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क – मित्रों एवं पूर्व परिचितों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं. कामकाजी मामलों में खरे उतरेंगे. सूझबूझ से नियम बनाएंगे. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें. आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम संबंधों में सफल होंगे. साझा भावना बढ़ी रहेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा.

सिंह – अपनों के साथ संबंध सहज बनाए रखेंगे. भावनात्मक पक्ष संवेदनशील बना रहेगा. करियर व्यापार में योजनानुसार आगे बढ़ते रहेंगे. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. आशंकाएं व दबाव बढ़़ सकता है.

कन्या – कामकाज का स्तर बेहतर बनाए रखेंगे. तेजी और पेशेवरता पर जोर रखेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्ययोजनाएं आकार लेंगी. सामाजिक साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा. वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा. मेलजोल में सहज रहेंगे. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. विविध विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.

तुला – कुटम्बियों से सहकार व तालमेल बढाएंगे. अतिथि आगमन बना रहेगा. परिजनों से सुख संवाद बढ़ेगा. नजदीकी बनी रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. परस्पर सहयोग और समर्थन बना रहेगा. जीवन स्तर बेहतर बनाने की भावना रहेगी. यात्रा संभव है. आनंद के क्षण बने रहेंगे. घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सबका दिल जीतेंगे.

वृश्चिक – सभी के लिए प्रेम स्नेह और बड़प्पन की भावना रखेंगे. विभिन्न रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. मित्र संख्या में वृद्धि होगी. अपनों से खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. रचनात्म्क प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. आधुनिक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. योजनाएं संवारेंगे

धनु – आवश्यक कार्यों में लापरवाही न करें. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाए रखें. लेनदेन में पेपरवर्क बढ़ाएं. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन मिलेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न दिखाएं. कामकाजी मामले प्रभावित रहेंगे. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. ं अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा. कामकाज सामान्य रहेगा. यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. उतावली न दिखाएं.

शुभ अंक : 3 6 8 और 9

शुभ रंग : सिंदूरी

मकर – साहस और पराक्रम से लाभ और परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे.करियर कारोबार में प्रभाव बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा को बल देंगे. कार्यविस्तार पर जोर रखेंगे. विभिन्न कार्यों में आर्थिक वाणिज्यिक संवार का प्रतिशत बढ़ेगा. निज हितों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. विविध मामले पक्ष में रहेंगे.

कुंभ – कार्य विस्तार में वृदिध होगी. विभिन्न मामलों में प्रबंधकीय योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर संबंध संवार पर रहेंगे. अधिकारियों से भेंट के अवसर बनेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. शासकीय विषय पक्ष में बनेंगे. सत्ता व समाज से पुरस्कृत हो सकते हैं. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. अपेक्षित सफलता से उत्साहित रहेंगे.

शुभ अंक : 6 8 और 9

शुभ रंग : गहरा भूरा

मीन – भाग्य और प्रबंधन के मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी. विविध गतिविधियों में निसंकोच आगे बढेंगे. परिजन प्रसन्न रहेंगे. धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राओं की संभावना बनी रहेगी. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. करियर व्यापार में उछाल आएगा. शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. विविध सकारात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. व्यावसायिक शिक्षा पर जोर देंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. सबका सहयोग मिलेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article