सावन की शुरुआत: सुल्तानगंज से बाबाधाम तक गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुलतानगंज, पावन सावन मास की शुरुआत होते ही बिहार के सुल्तानगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथधाम की ओर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं सुल्तानगंज का इलाका बोल बम और हर हर महादेव के नारों से गूंजायमान है अजगैबीनाथ धाम से लेकर देवघर तक आस्था की बयार बह रही है देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं कोई झारखंड से, कोई बंगाल से, कोई उत्तर प्रदेश से, तो कोई नेपाल से भी सभी की जुबां पर एक ही नारा बोल बम कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है नंगे पांव, सिर पर श्रद्धा, कंधे पर कांवड़ शिवभक्त जल लेकर पैदल 105 किलोमीटर की दूरी तय करने को तैयार हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उनका मानना है कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है एक कांवड़िया श्रद्धालु ने बताया हम हर साल यहां आते हैं बाबा का जल चढ़ाने इस बार प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है स्वास्थ्य सेवा, टेंट, पानी सब कुछ मिल रहा है बाबा सबका भला करें। सरकार और जिला प्रशासन ने भी इस बार की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं मेडिकल कैंप, पानी की टंकियां, सीसीटीवी निगरानी और जगह-जगह विश्राम केंद्र बनाए गए हैं महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि”हम बंगाल से आए हैं बाबा का बुलावा आया था। यहां आकर मन को शांति मिलती है रास्ते में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।”शिवभक्तों की टोली नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है सावन के पहले सोमवार तक यह धार्मिक उत्सव अपने चरम पर पहुंच जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article