तेज रफ्तार बाइक सवार टैंकर से टकराया, बाल-बाल बचे युवक

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास स्थित जिछो दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर अचानक टैंकर के नीचे जा घुसा टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए लेकिन चमत्कारिक रूप से बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए इस हादसे ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई हादसे में घायल युवक की पहचान कहलगांव निवासी उत्सव कुमार के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार, उत्सव बाइपास स्थित मेडभारत अस्पताल में कर्मचारी है और हादसे के समय वह किसी जरूरी कार्य से जा रहा था टक्कर के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए मेडभारत अस्पताल में ही भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, और मोड़ पर नियंत्रण न रहने की वजह से सीधा टैंकर में जा टकराई। हालांकि हेलमेट पहनने की वजह से दोनों युवकों की जान बच सकी मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा जाम में स्कूल बसों, निजी वाहनों और एंबुलेंस को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा लोगों ने पुलिस और प्रशासन को फोन कर सूचना दी, लेकिन राहत की बात यह रही कि एक घंटे बाद लोदीपुर थाना पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाया और टैंकर को किनारे लगवा कर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात भी कही गई है ताकि घटना के कारणों की सही जानकारी मिल सके।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो क्योंकि यह क्षेत्र व्यस्ततम और संवेदनशील माना जाता है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तेज रफ्तार वाहन चलाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकता है यातायात नियमों का पालन और सतर्कता ही जीवन को सुरक्षित बना सकती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article