पटना में दिवाली और छठ पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिवाली और छठ पर्व के मद्देनज़र पटना समेत पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पटाखों और आग से संभावित हादसों को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा सुनिश्चित की गई है।

क्विक रिस्पांस टीम तैयार

जिले में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन भी किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी। साथ ही, दिवाली और छठ पूजा के दौरान सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हर अस्पताल में 24 घंटे सुविधा

जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच, पटना एम्स, गार्डिनर रोड अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान जलने, झुलसने या पटाखों से घायल मरीजों के इलाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

निजी अस्पतालों को भी सतर्क रहने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। सभी अस्पतालों को आवश्यक दवाओं, उपकरणों और संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंबुलेंस तैनात

भीड़-भाड़ और संवेदनशील इलाकों में एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। 20 अक्टूबर को दिवाली और 25 से 28 अक्टूबर तक छठ पर्व मनाया जाएगा। इन दिनों आतिशबाजी और भीड़भाड़ के चलते हादसों का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए विभाग ने यह विशेष व्यवस्था की है।

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

  • पीएमसीएच कंट्रोल रूम: 0612-2300080
  • पीएमसीएच अधीक्षक: 9470003549
  • पीएमसीएच प्रिंसिपल: 9470003552
  • आईजीआइएमएस: 9473191807 / 0612-2297099
  • पटना एम्स: 9470702184 / 0612-2451070
  • गार्डिनर रोड अस्पताल: 8521861020
  • एलएनजेपी अस्पताल, राजवंशी नगर: 9431022000
  • सिविल सर्जन कार्यालय: 9470003600

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article