बिहार में मौसम का मिजाज बदला: छठ के दौरान हल्की बारिश और ठंड बढ़ने के आसार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मौसम बदलने के संकेत, दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। दिन के समय अभी भी गर्मी का अहसास है, लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। राज्य के कई इलाकों में सुबह के वक्त घना कुहासा भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना जताई है।

तापमान में धीरे-धीरे गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ी है। हालांकि नहाय-खाय और खरना के दिन मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन संध्या और भोर अर्घ्य के समय हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना से इंकार नहीं किया गया है। विभाग ने 25 अक्टूबर के बाद बारिश के आसार जताए हैं।

इन जिलों में छठ के दौरान बरस सकती है फुहार

अनुमान के मुताबिक 27 अक्टूबर से बिहार में बारिश की शुरुआत हो सकती है। इस दिन जमुई और भागलपुर में हल्की वर्षा की संभावना है।
28 अक्टूबर को नवादा, जमुई और बांका में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि 29 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़कर उत्तर से दक्षिण बिहार तक फैल सकता है। उस समय राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल और हल्की फुहारें देखने को मिलेंगी। केवल पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिन में गर्मी, रात में ठंडक

राज्य में इस समय अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिन में धूप और हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि सुबह और रात में ठंड और कोहरा लोगों को सर्दी की दस्तक का एहसास करा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article