बिहार में शीतलहर और कुहासे का कहर, आठ जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, 20 जनवरी से बारिश के आसार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार में ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते तापमान और घने कुहासे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के आठ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं घने कुहासे का भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 20 जनवरी से बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

राजधानी पटना की बात करें तो सुबह के समय कुहासा छाया रहता है और हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है। ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को खासा दिक्कत झेलनी पड़ रही है।मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बिहार के कई जिलों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने और आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article