मकर संक्रांति पर जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : मकर संक्रांति के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए। यह कार्यक्रम 1, अणे मार्ग स्थित मंत्री एन्क्लेव, गर्दनीबाग में जदयू विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रलेश सादा के आवास पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री रलेश सादा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित जनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और दही-चूड़ा भोज में सहभागिता की।

इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा तथा पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में उत्सव और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के इस पारंपरिक आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए इसकी सराहना की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article