मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने आईटीआई दीघा घाट का किया निरीक्षण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर दिए निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह “टाइगर” ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दीघा घाट, पटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यशालाओं, कक्षाओं और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं और सुझाव भी सुने।

निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने संस्थान के अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थान युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगारपरक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विशेष रूप से, श्री सिंह ने निर्देश दिया कि प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि उनके रोजगार में प्रगति और कार्य स्थिति का समय-समय पर आकलन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने कम नामांकन वाले ट्रेड में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों के नामांकन के लिए जागरूकता अभियान और विशेष प्रयास करने पर बल दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री ने संस्थान प्रबंधन को प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षकगण और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article