सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस…

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

Newspr Desk:बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाह और भ्रामक कंटेंट पर सख्ती बढ़ा दी है। अब साइबर क्राइम सेल के डीआईजी को फेसबुक ,एक्स , इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को टेकडाउन नोटिस जारी करने का अधिकार दे दिया है।

राज्य सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रहीं गैरकानूनी और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है । इससे साइबर क्राइम और सुरक्षा इकाई (CCSU) के पुलिस डीआईजी को राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब डीआईजी स्तर के अधिकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सीधे टेकडाउन नोटिस’ जारी करने का अधिकार दे दिया गया है। यह अधिकार सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(b) और आईटी नियम 2021 में किए गए प्रावधानों के तहत दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर तेजी से कार्रवाई कर रोकना संभव हो सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article