पटना में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 16 मार्च। बिहार में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड के नए कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पटना के फ्रेजर रोड स्थित भारतीय नृत्य कला मंदिर के सांस्कृतिक परिसर में स्थापित इस कार्यालय का उद्घाटन निगम की महाप्रबंधक रूबी ने किया।

अब निगम की सभी गतिविधियां बिहार ललित कला अकादमी भवन के तीसरे तल पर स्थित नए कार्यालय से संचालित होंगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि राज्य में बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद फिल्म निगम की गतिविधियों में काफी विस्तार हुआ है, जिसके कारण नए कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यालय का निर्माण किया गया है। राज्य में फिल्म निर्माताओं की बढ़ती रुचि से न केवल यहां के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार हो रहा है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महाप्रबंधक ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के सर्वांगीण विकास के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में अध्ययनरत बिहार के 29 छात्र-छात्राओं को 19 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को पटना म्यूजियम में फिल्म “नदिया के पार” और 23 मार्च को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में फिल्म “तीसरी कसम” के विशेष प्रदर्शन का प्रस्ताव है।

इस मौके पर परामर्शी (फिल्म) अरविंद रंजन दास, परामर्शी (लेखा) बी.डी. मिश्रा, कुमार गौरव, लीला प्रसाद, अमित कुमार, रेखा, विवेक कुमार, रामू मंडल सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article