- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
नालंदा:सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर के बाहर और गोदरेज का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 70000 रुपए नगद सोने चांदी के आभूषण एक मोबाइल टैब समेत साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली।
पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि चैती छठ पूजा को लेकर पूरा परिवार बड़गांव गया हुआ था। इसी का चोरों ने फायदा उठाते हुए घर में घुसकर साढे तीन लाख की चोरी कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि अज्ञात चोरों के द्वारा इसी घर में अब तक तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके पूर्व भी चोरों ने इसी घर में दो बार की चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में छूट गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

