एलपीजी कनेक्शन पर नया नियम: निष्क्रिय उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी राहत, नए कनेक्शन भी फिलहाल बंद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 16 मार्च 2026 । एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहे गैस कनेक्शनों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसका असर बिहार समेत पूरे देश में दिखेगा। अब निष्क्रिय (डिएक्टिवेट) हो चुके कनेक्शनों को दोबारा चालू कराने के लिए कोई आवेदन या वचन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कंपनियों ने राज्य की गैस एजेंसियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि ऐसे कनेक्शनों को पुनः सक्रिय करने की किसी भी तरह की प्रक्रिया को बंद रखा जाए। अधिकारियों के मुताबिक, कई उपभोक्ता लंबे समय तक सिलेंडर बुक नहीं करते, जिससे उनके कनेक्शन निष्क्रिय हो जाते हैं और इससे डाटा प्रबंधन में भी दिक्कतें आती हैं।

नई व्यवस्था के तहत यदि किसी उपभोक्ता को गैस सेवा की जरूरत है, तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नया कनेक्शन लेना होगा। हालांकि फिलहाल नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है, जिससे लोगों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गैस एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं को इन बदलावों की स्पष्ट जानकारी दें, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से एलपीजी वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान करना आसान होगा। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन किसी कारणवश लंबे समय से उपयोग में नहीं था, उन्हें इस फैसले से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article