बिहार में देर रात मुठभेड़, दो बदमाशों का अंत, एक STF जवान शहीद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: चकिया (पूर्वी चंपारण), 17 मार्च 2026।जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोरवा गांव में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश मारे गए, जबकि एक एसटीएफ जवान ने वीरगति प्राप्त की। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें कार्बाइन शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ सिहोरवा स्थित एक घर में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर देर रात करीब 2:30 बजे छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ के बाद कुंदन ठाकुर (ग्राम बुल्लाचौक, चकिया) और प्रियांशु दुबे (ग्राम बसंतपुर, थाना साहेबगंज, मुजफ्फरपुर) को मृत पाया गया। वहीं इस ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ के जवान राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्रवाई के दौरान उज्ज्वल कुमार और उसके पिता संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मारे गए अपराधियों ने हाल ही में अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को फोन पर धमकी दी थी, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर डीआईजी, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article