बांका में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौ*त

Patna Desk
xr:d:DAFnc-4GyKo:786,j:5969922314890577880,t:23082707
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित पसिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान राजू कुमार (20 वर्ष, पिता का नाम सोनाराम) के रूप में हुई है, और घायल युवक का नाम मिथुन कुमार (25 वर्ष, पिता का नाम छोटे राम) है। दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव के निवासी थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था और तेज रफ्तार से संग्रामपुर से बेलहर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article