भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से कुल 6 किलो गांजा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार महिलाएं भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के छोटी परबत्ता इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस गांजे की खेप को दिल्ली ले जाने की फिराक में थीं।

इस कार्रवाई के बारे में रेल एसपी ने मीडिया को बताया कि पिछले 15 दिनों से आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर तालमेल के कारण अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी और सुल्तानगंज में एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेल एसपी ने कहा, “बेहतर समन्वय से हमेशा बेहतर परिणाम मिलते हैं। हम तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन महिलाओं के पीछे कौन सा बड़ा गिरोह सक्रिय है और क्या ये महिलाएं पहले भी तस्करी में शामिल रही हैं या केवल कैरियर के तौर पर काम कर रही थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article