बिहार में हड़ताली CO पर सख्ती: तीन अंचलाधिकारियों का निलंबन, विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार में राजस्व सेवा के अधिकारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन अंचलाधिकारियों (CO) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सरकारी आदेशों की अवहेलना और जमीन से जुड़े कार्यों के बाधित होने को लेकर की गई है।

निलंबित अधिकारियों में पटना सदर के CO रजनीकांत, CO जितेंद्र पांडेय और पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन अंचल के CO आनंद कुमार शामिल हैं। विभाग के अनुसार, इन अधिकारियों ने हड़ताल के दौरान सरकारी निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे आम लोगों के जमीन से जुड़े काम ठप हो गए और व्यापक असुविधा उत्पन्न हुई।

दरअसल, राज्यभर के अंचलाधिकारी 9 मार्च से हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांग राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर (DCLR) पद पर प्रोन्नति देने की है। हड़ताल के चलते दाखिल-खारिज, जमीन मापी और अन्य जरूरी राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, हड़ताल में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

हालांकि, सरकार की इस कार्रवाई के बावजूद हड़ताली अधिकारी अपने रुख पर कायम हैं और आंदोलन जारी रखने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार और राजस्व सेवा के अधिकारियों के बीच टकराव और तेज होने की आशंका है।

इस घटनाक्रम ने बिहार के प्रशासनिक तंत्र में हलचल बढ़ा दी है, और अब नजर इस बात पर टिकी है कि यह गतिरोध कब और कैसे खत्म होता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article