चैत्र छठ पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च। चैत्र छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक पुलिस बल, दंडाधिकारी और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात की गई हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासन के अनुसार, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SoPs) के तहत विशेष व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी संवेदनशील घाटों पर तैनात हैं, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा, घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है, वहीं अग्निशमन दल भी अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों को भी मौके पर मौजूद रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय दिशा-निर्देशों का पालन करें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की सहायता या आपात स्थिति में लोग डायल 112 या 24 घंटे संचालित जिला कंट्रोल रूम (0612-2219810 / 2219234) पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article