गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह का हुआ आगाज, श्रवण कुमार ने किया जीविका पवेलियन का उद्घाटन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च: बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का भव्य आगाज हुआ। “उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। यह आयोजन 22 से 24 मार्च तक चलेगा।

गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पवेलियनों में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आम जनता को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया जीविका पवेलियन का उद्घाटन

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका पवेलियन का रिबन काटकर उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार पवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा रही है और राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और सतत जीविकोपार्जन योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर घर की एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके तहत आर्थिक सहायता की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार का इतिहास समृद्ध रहा है और वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

जीविका के प्रयासों की सराहना

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि जीविका की गतिविधियों ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ाया है और गरीबी उन्मूलन में अहम भूमिका निभाई है। समारोह के दौरान गंगा स्वच्छता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अवसर पर जीविका से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बिहार की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article