बिहार दिवस पर कौशल विकास का प्रदर्शन, मंत्री संजय सिंह ने विभागीय स्टॉल का किया उद्घाटन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च 2026। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के स्टॉल का उद्घाटन मंत्री संजय सिंह (टाइगर) ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागीय स्टॉल इस बार समारोह का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ले रहे हैं। स्टॉल पर युवाओं को रोजगारपरक कौशल, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

स्टॉल में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रशिक्षण और टाटा टेक द्वारा प्रस्तुत रोबोटिक्स मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आगंतुकों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा, स्टॉल पर करियर काउंसलिंग और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े परामर्श भी दिए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सही दिशा मिल सके। वहीं, आयोजित क्विज प्रतियोगिता ने भी युवाओं में उत्साह का माहौल बना दिया है, जिसमें प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं और तकनीक से जुड़े सवालों के जरिए जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव डॉ. कौशल किशोर ने कहा कि विभाग का लक्ष्य युवाओं और महिलाओं को आधुनिक कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल स्किल्स के इस दौर में युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना बेहद जरूरी है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि कौशल विकास के माध्यम से न केवल युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि बिहार के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। विभाग लगातार प्रयासरत है कि राज्य के युवा अपने कौशल के बल पर सफलता हासिल करें और विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मिशन निदेशक मनीष शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article