बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना: बिहार के लिए गौरव का क्षण है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस को “प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’s पुलिस कलर” (President’s Police Colour) प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 30 मार्च 2026 को गृह मंत्रालय के पुलिस-1 डिवीजन से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बिहार सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह सम्मान पुलिस बल की उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और योगदान के लिए दिया जाता है, जो किसी भी राज्य पुलिस के लिए सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है।

गृह मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी डी. के. घोष द्वारा जारी इस पत्र में बिहार के मुख्य सचिव को सूचित किया गया है कि बिहार पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही इसकी प्रति बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी भेजी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि “प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर” सम्मान उन पुलिस बलों को दिया जाता है जिन्होंने लंबे समय तक देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उत्कृष्ट सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। बिहार पुलिस को यह सम्मान मिलना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस फैसले से बिहार पुलिस के मनोबल में वृद्धि होगी और राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article