NEWS PR डेस्क: हावड़ा/पटना 07 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से सोनार बंगाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें। भाजपा यहां से घुसपैठिए को भगाने, लोकतंत्र स्थापित करने और बंगाली अस्मिता को फिर से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह आजादी की लड़ाई में पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा योगदान था, उसी तरह अब घुसपैठियों की हिमायती, हिंदू विरोधी और अराजक ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाली समाज तैयार है।
बता दें कि चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए हावड़ा पहुंचे थे। यहां एमजी रोड स्थित एचएमसी कार्यालय के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में घुसपैठ समाप्त करना है, सुशासन स्थापित करना है और संदेशखाली जैसी घटनाएं रोकनी हैं, तो भारतीय जनता पार्टी को जिताना होगा। उन्होंने ममता दीदी के बाहरी भीतरी को राजनीतिक हथकंडा बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का मुख्यमंत्री कोई बाहरी नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का बेटा या बेटी ही बनेगा।
उन्होंने कहा कि बंगाल में 26 हजार नौकरियों में लूट हुई। युवाओं का हक छीना गया। जिन 8 हजार स्कूलों में बंगाली बच्चे पढ़ते थे, उन्हें बंद किया गया, जबकि मदरसों को बंद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में पिछले पांच वर्षों में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर रोजगार सृजन किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के लोगों को भी आय़ुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। यहां सातवां वेतनमान लालू किया जाएगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और राज्य में अराजकता का माहौल है। बंगाल में हिंदुओं के साथ जुल्म हो रहा है और गुंडागर्दी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए बांग्लादेशियों को बुला रही है घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। ममता दीदी एसआईआऱ को विरोध कर रही है। घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है। जिस तरह बिहार से घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाया गया उसी तरह पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों को भगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक समय कोलकाता में पूरे देश से लोग नौकरी करने आते थे, लेकिन आज यहां से पलायन हो रहा है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई तेजी से आगे बढ़ गए, जबकि कोलकाता पीछे रह गया। श्री चौधरी ने जनता से अपील की अगर पश्चिम बंगाल से घुसपैठिए को समाप्त करना है,यहां सुशासन स्थापित करना है, आप चाहते हैं कि संदेशखाली जैसी घटना फिर कभी नहीं घटे। हमारी मां बहन की तरफ कोई गंदी नजरों से भी नही देश सके तो भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम करें। श्री चौधरी ने कहा सोनार बांगला बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना होगा।