अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिपरिषद भंग, इस्तीफे की ओर बढ़े नीतीश; भावुक हुआ माहौल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 14 अप्रैल। बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिपरिषद को भंग करने की अनुशंसा कर दी है। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में केवल एक ही एजेंडा था—मुख्यमंत्री के इस्तीफे और मंत्रिपरिषद भंग करने का प्रस्ताव। बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगा दी गई। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में राज्यपाल सैयद अता हुसैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

कैबिनेट में दिखी भावुकता

यह बैठक राजनीतिक के साथ-साथ भावनात्मक भी रही। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे नई सरकार में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में मौजूद सभी मंत्री और नेता इस क्षण को लेकर भावुक नजर आए। बैठक समाप्त होने के बाद बाहर आए मंत्रियों के चेहरे पर भावनाएं साफ झलक रही थीं।

रामकृपाल यादव हुए भावुक

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सभी के लिए बेहद भावुक क्षण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वे आज ही इस्तीफा देंगे।

नई सरकार का रास्ता साफ

मंत्रिपरिषद भंग होने के साथ ही अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

करीब दो दशकों के लंबे कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार का यह फैसला बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article