पटना में HAM की अहम बैठक आज, NDA मीटिंग से पहले बनेगी रणनीति

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 14 अप्रैल बिहार की राजनीति में बढ़ती हलचल के बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने 14 अप्रैल को अपने विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पटना स्थित उनके आवास, 25 स्ट्रैण्ड रोड पर दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।

बैठक में पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे, वहीं पार्टी के संरक्षक और वरिष्ठ नेता Jitan Ram Manjhi भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, आगामी रणनीति और सरकार गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

NDA बैठक से पहले HAM की सक्रियता

खास बात यह है कि यह बैठक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रस्तावित बैठक से करीब तीन घंटे पहले आयोजित की जा रही है। ऐसे में इसे मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक में पार्टी अपनी भूमिका और रणनीति को स्पष्ट कर सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रणनीति और जनहित के मुद्दों पर फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सिर्फ सत्ता समीकरण ही नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों और समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर भी गहन मंथन किया जाएगा।

बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच HAM की यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article