नई सरकार की सक्रियता: CM सम्राट चौधरी ने सचिवालय का किया निरीक्षण

CM Samrat Chaudhary inspected the secretariat

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही सत्ता के केंद्र में नई ऊर्जा और नई शुरुआत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।
विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित थे
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तब आया जब नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन हुआ। बदले हुए राजनीतिक समीकरण में अब सत्ता का संतुलन पूरी तरह नया रूप ले चुका है। बुधवार को सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा है।
जेडीयू (JDU) कोटे से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया
वहीं नई सरकार में जेडीयू (JDU) कोटे से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जिससे गठबंधन का नया फार्मूला सामने आया है। मुख्यमंत्री आवास पर लगातार हो रही मुलाकातें यह संकेत दे रही हैं कि नई सरकार शुरुआती दौर में ही संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल मजबूत करने पर जोर दे रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article