दिल्ली के वीआईपी जोन में नीतीश कुमार का नया ठिकाना, सुनहरी बाग में मिला टाइप-8 बंगला

Nitish Kumar's new residence is in Delhi's VIP zone

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को राजधानी दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। अब उनका नया पता 9, सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 बंगला होगा, जो लुटियंस दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित वीआईपी इलाकों में गिना जाता है। नीतीश कुमार का यह नया आवास ऐसे इलाके में है, जहां देश के कई शीर्ष नेता पहले से रह रहे हैं। उनके पड़ोस में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में यह आवंटन उनके बढ़ते राजनीतिक कद की ओर भी इशारा करता है।
पुराने आवास से नए बंगले तक का सफर
इससे पहले नीतीश कुमार 6, कामराज लेन स्थित आवास में रह रहे थे। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें यह नया और अधिक विस्तृत टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 2018 में भी उन्हें इसी श्रेणी का बंगला मिला था, लेकिन अब उन्हें नया लोकेशन और बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया गया है। उन्हें पूरे देश में CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। नए आवास में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं।
सरकारी आवास टाइप-1 से लेकर टाइप-8 तक की श्रेणियों में बंटे होते हैं
बता दें कि लुटियंस दिल्ली में सरकारी आवास टाइप-1 से लेकर टाइप-8 तक की श्रेणियों में बंटे होते हैं, जिनमें टाइप-8 सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। ऐसे बंगलों का क्षेत्रफल आमतौर पर 8,000 से 8,500 वर्ग फुट तक होता है, जिनमें 8 कमरे, 5-6 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गैराज और आगे-पीछे बड़े लॉन शामिल होते हैं। इन बंगलों में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होती है। जिसमें 24 घंटे सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।
देश के शीर्ष पदों पर आसीन या रह चुके व्यक्तियों को आवंटित
बता दें कि टाइप-8 बंगले आमतौर पर देश के शीर्ष पदों पर आसीन या रह चुके व्यक्तियों को आवंटित किए जाते हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जैसे पदाधिकारी शामिल होते हैं। टाइप-8 बंगले न केवल सुविधा बल्कि प्रतिष्ठा और सुरक्षा का भी प्रतीक माने जाते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article