बिहार में सियासी हलचल तेज: पूर्व सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अहम मुलाकात, 20 मिनट चली बातचीत

Former CM Nitish Kumar and Chief Minister Samrat Chaudhary hold a crucial meeting

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति से इस वक्त एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है।
नीतीश कुमार पहुंचे सीएम आवास
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे मुख्यमंत्री आवास 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे, जहां सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान सामने आई तस्वीरों में सीएम सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन करते नजर आए, जबकि नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखकर आत्मीयता का संदेश दिया। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है। नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बैठक है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है
अणे मार्ग में शिफ्ट होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, नई सरकार की प्राथमिकताएं और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास में रह रहे हैं, हालांकि जल्द ही उनके आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग में शिफ्ट होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article