टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 18 से चर्चा में आईं हेमा शर्मा शुक्रवार को पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप की जमकर तारीफ की और खुद को उनका फैन बताया। हेमा शर्मा ने कहा कि तेज प्रताप यादव एक बेहद अच्छे इंसान हैं और उनकी सोच लोगों के दिलों से जुड़ी हुई है। उन्होंने इच्छा जताई कि उनकी पार्टी देश की नंबर-1 पार्टी बने और तेज प्रताप देश के शीर्ष नेताओं में शामिल हों।
वो हमें ‘ए बुड़बक’ न बोल दें”
वहीं हेमा ने लालू प्रसाद यादव से पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने हंसते हुए कहा,”बचपन से टीवी पर देखते आए थे, लेकिन जब सामने देखा तो लगा कि कहीं वो हमें ‘ए बुड़बक’ न बोल दें।” उनका यह बयान सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह का जिक्र करते हुए हेमा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि तेज प्रताप ने करीब 1000 लोगों के साथ सेल्फी ली, जो किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता। “हम 10 फोटो में ही थक जाते हैं, लेकिन उन्होंने हजार लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनीं। जनता का उनके प्रति प्यार अद्भुत है,” ।
पूरा फोकस फिलहाल काम पर
अपने करियर को लेकर हेमा शर्मा ने बताया कि उनका पूरा फोकस फिलहाल काम पर है। वह जल्द ही वेब सीरीज “सरपंच 2” में नजर आएंगी और बिग बॉस के बाद जल्दी ही स्क्रीन पर वापसी करेंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनका एक प्रोजेक्ट बिहार से जुड़ा हुआ है। बिहार दौरे को लेकर हेमा काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा “बिहार आकर मुझे ऐसा लगता है कि इस जगह से मेरा कोई पुराना रिश्ता है। यहां के लोग, भाषा और संस्कृति बहुत अच्छी लगी। लोग बेहद हंसमुख और सभ्य हैं।”
पटना पहुंचीं Bigg Boss 18 फेम हेमा शर्मा, तेज प्रताप को बताया ‘नंबर 1 लीडर’, लालू यादव को लेकर दिया मजेदार बयान
Bigg Boss 18 fame Hema Sharma called Tej Pratap the 'number 1 leader'
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
