झारग्राम में PM मोदी का सादगी भरा अंदाज: रेहड़ी वाले से खरीदी झालमुड़ी, मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Simplicity is power: PM Modi's desi style becomes a heart-winning moment

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी वीवीआईपी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर एक साधारण रेहड़ी वाले से झालमुड़ी खरीदते और खाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारग्राम का है, जहां चुनावी व्यस्तताओं के बीच पीएम मोदी कुछ देर के लिए रुके और स्थानीय स्वाद का आनंद लिया। इस दौरान उनका सहज और जमीन से जुड़ा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ-पीएम मोदी
बता दें कि वीडियो में पीएम मोदी दुकानदार से कहते हैं,“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ. कितने का होता है आपका झालमुड़ी?”इस पर दुकानदार थोड़ा झिझकते हुए पूछता है,“आप कितने का खाएंगे?”पीएम मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं,“अच्छे वाला कितने का होता है?”दुकानदार बताता है कि 10 या 20 रुपये का मिलता है, जिस पर पीएम तुरंत कहते हैं,“हां, जो भी है बना दो।” वहीं जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या वह झालमुड़ी में प्याज डालें, तो पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा—
“हां प्याज खाते हैं, बस दिमाग नहीं खाते।” उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़ते है ।
दुकानदार की कहानी
बता दें कि पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार का नाम विक्रम है, जो मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। रोजी-रोटी की तलाश में वह पश्चिम बंगाल के झारग्राम में दुकान लगाता है।विक्रम ने बताया कि वह केवल नौवीं कक्षा तक ही पढ़ पाए हैं और अपनी मेहनत से रोज करीब 1000 से 1200 रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आएंगे।झालमुड़ी तैयार होने के बाद जब पीएम मोदी ने पैसे देने चाहे, तो विक्रम ने पैसे लेने से मना कर दिया लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई जरूर लें।इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर झालमुड़ी का आनंद लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article