आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने INDIA गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी अक्सर अनावश्यक मुद्दों में उलझे रहते हैं और उन्हें राजनीति से अधिक अपने व्यक्तिगत शौकों पर ध्यान देना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का “बुलेट चलाना और कुकिंग करना ही मुख्य काम है”, इसलिए उन्हें वही कार्य करते रहना चाहिए।
प्रियंका गांधी की तारीफ, राहुल पर निशाना
वहीं राहुल गांधी के बयान “बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया” पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे ही मुद्दों में उलझे रहते हैं। उन्होंने कहा “राहुल गांधी यही सब चीज में फंसे रहेंगे.. शुरू से बुलेट चलाते हुए उनका शौक पूरा हुआ नहीं…अब इनको लालच हो गया कुर्सी पर बैठने का, ई लालचपंती से दूर रहें। जो अपना कुकिंग कर रहे थे। मीट-मुर्गा बना रहे थे। वही करें।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ
वहीं तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में नेतृत्व की क्षमता है और वे INDIA गठबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं। उन्होंने उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि “प्रियंका गांधी में वही नेतृत्व क्षमता दिखाई देती है।”जबकि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोले- नीतीश कुमार के जाने से इन्हें क्या मतलब है ,क्या ये बिहार की गद्दी पर बैठना चाहते हैं?
तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर तीखा तंज: – अब इनको लालच हो गया कुर्सी पर बैठने का..ई लालचपंती से दूर रहें
Fierce statements, sharp politics – political turmoil continues from Bihar to Delhi