भागलपुर में 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की नई कमेटी का गठन किया गया है। लाल कोठी स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में आयोजित आमसभा के दौरान इंजीनियर रवि कुमार को अध्यक्ष, धनंजय यादव को महामंत्री और गौरव जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में आगामी काली पूजा और विसर्जन यात्रा को सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आमसभा में काली पूजा की तैयारियों पर चर्चा
आमसभा में काली पूजा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने आगामी काली पूजा और विसर्जन यात्रा की तैयारियों को बेहतर बनाने तथा आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।
पुरानी कमेटी भंग, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
सभा के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक, संरक्षक और विभिन्न मेढ़ों से आए मेढ़पति, अध्यक्षों एवं सदस्यों की लिखित सहमति के आधार पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कमेटी में इंजीनियर रवि कुमार को अध्यक्ष, धनंजय यादव को महामंत्री और गौरव जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
नई कमेटी के गठन के साथ ही आगामी काली पूजा और विसर्जन यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-