पटना के दानापुर में महिंद्रा शोरूम में लगी आग, बेसमेंट का सामान जलकर राख

Controlled in time, major accident averted

Rashmi Tiwari

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित सगुना मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बंद पड़े महिंद्रा शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से शोरूम के बेसमेंट में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के दौरान धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बेसमेंट में लगी थी, जिसके कारण धुआं तेजी से फैल गया
सहायक अग्निशमन अधिकारी विजय शंकर यादव के अनुसार, आग बेसमेंट में लगी थी, जिसके कारण धुआं तेजी से फैल गया और राहत-बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में रखा पूरा सामान जल गया है, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

Share This Article