बिहार में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 1 मई से राहत के संकेत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 28 अप्रैल। राज्य में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अप्रैल से 1 मई तक कई जिलों में आंधी, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अलग-अलग जिलों के लिए येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी किए गए हैं।

29 और 30 अप्रैल के कई जिलों में चेतावनी

29 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सारण, रोहतास समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल और किशनगंज जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जहां तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना अधिक है।

30 अप्रैल को भी स्थिति लगभग वैसी ही बनी रहने की संभावना है। कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि मध्य और पश्चिमी हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

1 मई को मौसम में कुछ सुधार के संकेत हैं। पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा और दरभंगा सहित कई जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि, मधुबनी, अररिया, जमुई और बेगूसराय समेत कुछ जिलों में अभी भी येलो अलर्ट लागू रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article