बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। NH-31 पर गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।हादसा इतना भयावह था कि ऑटो में सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए। मृतकों में बिपिन चौरसिया (CISF जवान), उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि शामिल हैं।
मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश
बताया जा रहा है कि बिपिन चौरसिया छुट्टी पर घर आए हुए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।घटना महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी इलाके में हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
खगड़िया NH-31 पर भीषण हादसा: ट्रक पलटने से CISF जवान समेत 3 की मौत
खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा—ट्रक पलटने से CISF जवान और उनकी पत्नी समेत 3 की मौके पर मौत
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
