गया की बेटी माही कुमारी ने CBSE में देशभर में किया टॉप, बढ़ाया बिहार का मान

गया की बेटी माही कुमारी ने CBSE में देशभर में किया टॉप, बढ़ाया बिहार का मान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया की पावन धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की इंटरमीडिएट परीक्षा में माही कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश में गया और बिहार का नाम रोशन किया है । इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने माही कुमारी के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को फूलों का बुके, मोमेंटो, अंगवस्त्र, कलम और डायरी भेंट कर शुभकामनाएं दीं।


“बिहार की बेटियां देश का नेतृत्व कर सकती हैं”
डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे गया जिला और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गया की भूमि सदैव ज्ञान, संस्कृति और प्रतिभा की धरती रही है और माही कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह साबित कर दिया है कि बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने माही कुमारी के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे परिवार और गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


लाखों विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा
उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा की कठिन मेहनत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। आज माही कुमारी लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि माही की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article