भाजपा नेताओं ने मनाई रविंद्रनाथ टैगोर जयंती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

गुरुदेव टैगोर के विचारों से राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और मानवता को नई दिशा

Rashmi Tiwari

गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं गोपाल यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नेताओं ने गुरुदेव टैगोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों को देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और राष्ट्रवाद के अमर प्रतीक थे। उनके विचार आज भी देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से भारत की आत्मा को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर द्वारा रचित “जन गण मन” प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करता है। उनकी रचनाओं में मानवता, प्रेम, प्रकृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अद्भुत झलक देखने को मिलती है। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और महान विभूतियों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article