औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट गेंद निकालने के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

खेल-खेल में छिन गई जिंदगी — औरंगाबाद में नदी हादसे ने तोड़ा गांव का दिल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बटाने नदी में क्रिकेट खेलते समय गेंद निकालने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


क्रिकेट खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तिताई बिगहा गांव के आर्या विश्वकर्मा और शिवम कुमार अपने साथियों के साथ शाम के समय गांव के पास स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पास की बटाने नदी में चली गई।गेंद निकालने के लिए आर्या, शिवम और शिवम का बड़ा भाई विष्णुकांत नदी में उतर गए। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे।


ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की
बच्चों को डूबते देख पास से गुजर रहे पवई निवासी गुड्डू ने शोर मचाया और तुरंत नदी में छलांग लगाई। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी बचाव के लिए नदी में कूद पड़े। किसी तरह तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया और सुंदरगंज स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया।चिकित्सकीय जांच में विष्णुकांत की स्थिति सामान्य पाई गई, लेकिन आर्या और शिवम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गांव में पसरा मातम
दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article