युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 15 मई। बिहार सरकार ने पुलिस विभाग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने पुलिस बल में 20,937 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के फैसले के बाद अब भर्ती और प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों में से 10,468 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे पुलिस बल की क्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

पुलिस विभाग में लंबे समय से बड़ी संख्या में पद खाली पड़े थे। ऐसे में नई भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। वहीं विभाग में कार्यरत कर्मियों को प्रमोशन का अवसर मिलने से कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गृह विभाग के अनुसार बिहार में बढ़ती आबादी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस बल के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से बड़े स्तर पर नियुक्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सरकार का मानना है कि नई बहाली से थानों और पुलिस इकाइयों में कर्मियों की कमी दूर होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है और अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article