AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया रेलवे स्टेशन पर RPF की साइकिल गश्ती, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच जहां आम लोग वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं अब सुरक्षा बल भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने साइकिल से गश्ती कर एक नई और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की।

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारियों और जवानों द्वारा स्टेशन परिसर में विशेष साइकिल गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने किया। इस दौरान जवान पूरे स्टेशन परिसर में साइकिल से गश्त करते नजर आए।

गश्ती के दौरान स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए रखी गई। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की साइकिल गश्ती से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि यात्रियों के बीच विश्वास भी बढ़ता है। इसके साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का भी संदेश देती है।
गश्ती शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई
अभियान के दौरान पूरे स्टेशन परिसर में स्थिति सामान्य पाई गई और गश्ती शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इसे एक सफल पहल बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखने की बात कही है। गया रेलवे स्टेशन पर की गई यह साइकिल गश्ती अब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लोग सुरक्षा और हरित सोच की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट