विक्रमशिला सेतु बंद होने के बीच राहत, भागलपुर में शुरू हुई मालवाहक और यात्री जहाज सेवा

अब नाव नहीं जहाज बनेगा सहारा, भागलपुर-नवगछिया आवागमन को मिली नई रफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। लोगों को छोटी नावों के सहारे किसी तरह गंगा पार करनी पड़ रही थी, जबकि मालवाहक वाहनों को मुंगेर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। इससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ रही थी। इसी समस्या के समाधान को लेकर आज भागलपुर के बरारी घाट स्थित एफएम मॉल के समीप से जिरीया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नई मालवाहक और यात्री जहाज सेवा की शुरुआत की गई। यह जहाज बरारी घाट से चलकर जहान्वी चौक तक संचालित होगा।


इस जहाज की खास बात यह है कि इसमें मालवाहक वाहनों के साथ-साथ करीब 100 यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। इससे आम लोगों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस सेवा का उद्घाटन आपदा विभाग के एडीएम कुंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


एडीएम कुंदन कुमार ने बताया कि अब तक लोग छोटी नावों के सहारे आवाजाही कर रहे थे, जबकि मालवाहक वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिरीया कंपनी को मालवाहक जहाज संचालन की अनुमति दी गई है, जिससे यात्रियों और व्यापार दोनों को राहत मिलेगी।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद नवगछिया से भागलपुर आने वाला कच्चा माल प्रभावित हो गया था। अब जहाज सेवा शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और लोगों की आवाजाही भी आसान होगी।
जिरीया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजशेखर ने बताया कि यह जहाज प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है और रात के समय परिचालन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस नई सेवा के शुरू होने से लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी और मालवाहक वाहनों को अब मुंगेर होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article