भाजपा ने किया बिहार संगठन का विस्तार, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा की नई टीम, बिहार संगठन को मिलेगी नई दिशा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जारी इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों और महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


नई सूची के अनुसार, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अन्नामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजोर झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुषमा साहू, जनमेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) और दिवाकर सिंह को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे में वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया है। विधायक विक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई टीम तैयार की गई है। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। नई टीम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article