गया के शुभम ने रचा इतिहास, जेईई एडवांस्ड 2026 में हासिल की देशभर में पहली रैंक, CM सम्राट ने दी बधाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 01 जून। बिहार के गया जिले के एक होनहार छात्र ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड 2026 में इतिहास रच दिया है। गया के नादरागंज निवासी शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

शुभम ने परीक्षा में कुल 360 अंकों में से 330 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि लंबे समय तक की गई मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। इससे पहले भी उन्होंने जेईई मेन 2026 के दोनों सत्रों में 100 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

परिणाम घोषित होने के बाद शुभम ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे थे। कड़ी मेहनत के बाद अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन देशभर में पहला स्थान मिलने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक सामान्य परिवार से आने वाले शुभम के पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं। बेटे की इस शानदार सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शुभम की सफलता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर उन्होंने पूरे देश में बिहार का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का उदाहरण है। उन्होंने शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि यह उपलब्धि उनके जीवन में नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

शुभम कुमार की यह कामयाबी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। जेईई एडवांस्ड जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article