गयाजी के शुभम कुमार ने रचा इतिहास, JEE Advanced 2026 में AIR-1 हासिल कर बढ़ाया बिहार का मान

गयाजी के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, JEE Advanced 2026 में हासिल की पहली रैंक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के एक होनहार छात्र ने पूरे देश में परचम लहराते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है।गयाजी के नादरागंज निवासी शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा गयाजी जिला गर्व महसूस कर रहा है।
कोटा में रहकर की थी कठिन तैयारी
शुभम कुमार वर्तमान में राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली JEE Advanced में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।परिणाम घोषित होते ही शुभम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और परिवार में खुशी का माहौल छा गया।
परिवार और जिले में खुशी की लहर
शुभम की इस उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,“हमें शुभम पर गर्व है। उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि उसने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।”इस सफलता ने गयाजी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के छात्रों के लिए एक नई प्रेरणा पैदा की है।शुभम कुमार की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article