बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले तेस्जवी को टेंशन, AIMIM ने RJD से मांगा समर्थन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 02 मई। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार का समर्थन करने वाली AIMIM ने अब बदले में विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के लिए राजद का समर्थन मांगा है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि यदि उसे समर्थन नहीं मिला तो वह चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी उतारने पर विचार कर सकती है।

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के तहत राजद उम्मीदवार का समर्थन किया था। ऐसे में अब राजद की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह विधान परिषद चुनाव में AIMIM का साथ दे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान AIMIM के सभी विधायक विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में मजबूती से खड़े रहे थे। इसलिए अब पार्टी को उम्मीद है कि राजद भी उसी भावना के साथ सहयोग करेगा। फिलहाल AIMIM नेतृत्व राजद की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अख्तरुल ईमान ने यह भी संकेत दिया कि यदि राजद समर्थन देने से इनकार करता है तो पार्टी अपने स्तर पर चुनावी रणनीति तय करेगी। ऐसे में AIMIM द्वारा विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए होने वाले चुनाव में हर सीट पर जीत के लिए लगभग 25 मतों की आवश्यकता होगी। ऐसे में विपक्षी वोटों का बंटवारा चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है। यदि AIMIM अलग उम्मीदवार उतारती है तो विपक्षी खेमे के लिए समीकरण जटिल हो सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को झटका लगने के बाद अब विधान परिषद चुनाव में राजद के सामने चुनौती यह होगी कि वह अपने विधायकों और सहयोगी दलों को एकजुट रखे। विपक्षी एकता बनाए रखने और जीत सुनिश्चित करने के लिए राजद नेतृत्व को जल्द ही रणनीतिक फैसला लेना पड़ सकता है।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधान परिषद चुनाव को लेकर AIMIM की मांग पर राजद क्या रुख अपनाता है और विपक्षी राजनीति का यह नया समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article