राबड़ी आवास के बाद सुरक्षा पर भी कार्रवाई, लालू परिवार की सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव

लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा खत्म, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में राजनीतिक हलकों के बीच एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद अब उनकी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया गया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद दोनों नेताओं की Z+ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार पुलिस की ओर से केवल विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। उन्हें अब सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी ही मिलेगा।हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। इसके अलावा उनकी पत्नी राजश्री यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की सुरक्षा भी यथावत रखी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक तेजस्वी यादव को बीसैप के हाउस गार्ड, पटना जिला बल के बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। वहीं उनकी पत्नी को एक महिला बॉडीगार्ड और मीसा भारती को तीन बॉडीगार्ड उपलब्ध रहेंगे।नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव को बीसैप के हाउस गार्ड, दो बॉडीगार्ड, पायलट वाहन, बुलेटप्रूफ कार और एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर राबड़ी देवी को महिला बॉडीगार्ड, वर्दीधारी सुरक्षा कर्मी, बुलेटप्रूफ कार और एस्कॉर्ट सहित विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा इस संबंध में बिहार के डीजीपी को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था लालू प्रसाद यादव की तुलना में अधिक रखी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article